T20 World Cup 2024 Super Over Tie Result: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का तीसरा मुकाबला टाई हो गया। यह मैच ओमान और नामीबिया के बीच खेला गया, जो कि टाई हो गया। इसके बाद इस मैच का रिजल्ट सुपरओवर में निकाला गया। सुपर ओवर में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बना दिए, इसके जवाब में ओमान सिर्फ 10 रन ही बना पाया। इस तरह नामीबिया ने सुपर ओवर का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता, तो मैच का रिजल्ट कैसे निकलता। चलिए हम आपको बताते हैं इस विश्व कप में अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, तो मैच का अंजाम कैसे निकलेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: लाइव मैच में ‘गुलु-गुलु’, भारत-बांग्लादेश मैच में कपल के रोमांस का वीडियो वायरल
सुपर ओवर हुआ टाई तो क्या होगा
आईसीसी के नियम के मुताबिक, अगर आईसीसी टी20 विश्व कप का कोई मुकाबला टाई हो जाता है, तो इसके बाद सुपर ओवर होगा। वहीं, अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है और मैच का अंजाम नहीं निकल पाता है, तो इस परिस्थिति में फिर से सुपर ओवर कराया जाएगा। नियम के मुताबिक जब तक मैच का अंजाम नहीं निकल जाता है, तब तक सुपर ओवर खेला जाएगा। इससे साफ है कि मैच में रोमांच कम नहीं होगा और आखिरकार फैसला सुपर ओवर से ही निकलेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में हॉटस्टार ने कर दिया अनर्थ, 2 टीमों में दिखे 5-5 पांड्या!
T20 विश्व कप में अभी तक हो चुके हैं 3 सुपर ओवर
बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप में अभी तक कुल 3 मुकाबले टाई हुए हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच टाई हुआ था। यह मैच आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में खेला गया था। बाद में मैच का रिजल्ट निकालने के लिए बॉल आउट कराया गया, जिसे भारत ने 3-0 से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला आईसीसी टी20 विश्व कप 2012 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मैच टाई हुआ था। इस मैच को सुपर ओवर में श्रीलंका ने जीत लिया था। श्रीलंका ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए थे, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 7 रन ही बना पाया था। अब तीसरा मुकाबला ओमान और नामीबिया के बीच टाई हुआ है, जिसे नामीबिया ने जीत लिया है।
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
51 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines