T20 World Cup 2024 Anthem: भारत समेत विश्व भर के क्रिकेट फैंस को 1 जून का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इस तारीख से टी20 विश्व कप का महासंग्राम शुरू हो रहा है। जो इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला है। लगभग सभी बड़ी टीमों के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है। सभी टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई हैं। लेकिन इससे पहले ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज टी20 विश्व कप के लिए तैयार किया गया एंथम सॉन्ग को रिलीज किया है। आईसीसी के ऑफिशयल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से इस एंथम सॉन्ग को पोस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सेलेक्टर ने ये क्या कर दिया, जो अकेले जीता सकते थे मैच, उसे भी टीम में नहीं किया शामिल
जमैकन डीजे और गायक सीन पॉल ने तैयार किया गाना
टी20 विश्व कप के इस एंथम गाने को जमैकन डीजे और गायक सीन पॉल ने तैयार किया है। इस वीडियो में गायक सीन पॉल के साथ जहां पर वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल, शिवनारायण चंद्रपॉल और पूर्व महिला खिलाड़ी कप्तान स्टेफनी टेलर दिखाई दिए। टीम इंडिया से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी झलक इस गाने में है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप के एंबेसडर नियुक्त किए उसैन बोल्ट भी गाने में है।
इसके अलावा यूएसए के गेंदबाज अली खान और अन्य कैरेबियाई हस्तियां वीडियो में नजर आ रही है। गाने को लेकर गैमी विनर सीन पॉल ने कहा कि मुझे हमेशा से लगता है कि संगीत क्रिकेट की तरह लोगों को एकता और त्यौहार में एक साथ लाने की पावर रखता है। ये गाना पूरी तरह से कैरेबियाई ऊर्जा और संस्कृति के बारें में है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: सिर्फ शिवम दुबे ही नहीं… भारत को मिला हार्दिक के टक्कर का एक और ऑलराउंडर
यूएसए और कनाडा के बीच होगी जंग
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से शुरू होगा। जिसमें पहला मुकाबला यूएसए और कनाडा के बीच होगा। इस टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रहीं है। सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा दिया गया है। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से सबसे ऊपर रहने वाली 2 टीमें टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 की डिफेंडिंग चैंपियन है।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
45 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines