T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व 2024 का आगाज 2 जून से होने जा रहा है। इसको लेकर भारतीय टीम USA पहुंच चुकी है। भारतीय टीम 25 मई को ही विश्व कप के मद्देनजर USA के लिए रवाना हो गई थी। भारतीय टीम को विश्व कप के आगाज से पहले अपना वॉर्मअप मैच 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। वहीं, भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। लेकिन इससे पहले आईसीसी ने भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के 7 खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।
ये भी पढ़ें:- ओपनर…विकेटकीपर और फिनिशर कौन? टीम इंडिया के सामने 3 बड़े सवाल, यहां जानें सटीक जवाब
सूर्यकुमार यादव को मिले 2 अवॉर्ड
आईसीसी ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव तक कुल 7 खिलाड़ियों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। रवींद्र जडेजा को आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2023 में रहने के लिए एक कैप देकर सम्मानित किया गया। सूर्यकुमार यादव को आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जाने के लिए और टी20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल रहने के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया है। अर्शदीप सिंह का नाम भी आईसीसी टी20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल था, इसलिए उन्हें भी आईसीसी ने सम्मान दिया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर 2023 में शामिल था, इस कारण से उन्हें भी आईसीसी ने सम्मान दिया है।
ये भी पढ़ें:- कुछ मैच सुबह 5 बजे से…कुछ मुकाबले रात 12:30 से…यहां देखें T20 WC के मैचों की टाइमिंग
मोहम्मद सिराज को भी मिला सम्मान
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को भी आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर में शामिल रहने के लिए आईसीसी की ओर से सम्मान दिया गया। भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर 2023 में शामिल रहने के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर 2023 में शामिल किया गया था, इस कारण से सिराज को भी आईसीसी ने सम्मानित किया। इस तरह आईसीसी ने कुल 7 भारतीय खिलाड़ियों को सम्मान दिया है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines