T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। विश्व कप से पहले अब पाक टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बीच ही पाक टीम का विश्व कप के लिए ऐलान हो सकता है। वहीं उससे पहले अब पाक टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज के विश्व कप में खेलने की संभावनाएं खत्म हो गई है।
इंग्लैंड सीरीज से किया था रिलीज
हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की। इंग्लैंड सीरीज के लिए हसन अली को चोटिल हारिस राउफ की जगह टीम में शामिल किया गया था। वहीं सीरीज पहले मैच से पहले ही हसन अली को टीम से रिलीज कर दिया गया था। वहीं अब काउंटी क्रिकेट के लिए वारविकशायर ने अपना स्क्वाड जारी किया है। जिसमें हसन अली भी शामिल हैं। जिसके बाद अब हसन विश्व कप में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: SRH या RR… किसकी जीत से KKR को फायदा, समझें ये अनोखा समीकरण
पीसीबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लिखा था कि हसन अली को टीम प्रबंधन ने काउंटी क्रिकेट में अपनी सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है। जिसके चलते उनको इंग्लैंड सीरीज से रिलीज कर दिया गया। हसन को हारिस राउफ के कवर के रूप में शामिल किया गया था। बता दें, साल 2021 विश्व कप के बाद से हसन अली ने बहुत कम टी20 मैच खेले हैं।
फैंस को पाक टीम स्क्वाड का इंतजार
टी20 विश्व कप 2024 के लिए लगभग सभी देशों ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है लेकिन अभी फैंस को पाक टीम स्क्वाड का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार 25 मई तक पाक क्रिकेट बोर्ड 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले फुस हो गई बांग्लादेश, USA ने बनाई अजेय बढ़त
संबंधित खबरें
संजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
7 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
8 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
9 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
10 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
11 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
12 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
19 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
20 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
21 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines