T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 अपने अंतिम चरण में है। इसके बाद टीम इंडिया टी20 विश्व कप खेलती हुई दिखाई देगी। 26 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करने वाली है। इस बार के आईपीएल शेड्यूलिंग को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बीसीसीआई पर कटाक्ष किया था और इसको गलत बताया था। वहीं भज्जी ने मानना है कि टीम इंडिया को कम से कम 4 से 5 अभ्यास मैच खेलने की जरूरत है। वहीं अब हरभजन के इस बायन पर टीम इंडिया के दूसरे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनुल कुंबले ने पलटवार किया है।
भज्जी पर कुंबले का पलटवार
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि टीम इंडिया को विश्व कप के लिए तैयार होने के लिए 14 से 17 मैच काफी है। जिन भारतीय खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है वो जल्द ही न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे और जिन खिलाड़ियों की टीम प्लेऑफ में है वो आईपीएल के तुरंत बाद चले जाएंगे। इसको देखते हुए मेरा मानना है कि तैयारी अलग होने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मुझे लगता है विश्व कप की तैयारी करने के लिए आपके लिए आईपीएल से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। आईपीएल में खिलाड़ियों ने काफी मैच खेले हैं जिससे उनको पता है कि विश्व कप के लिए उनकी तैयारी कैसी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB और CSK दोनों ही हो सकती है प्लेऑफ की रेस बाहर, प्वाइंट्स टेबल का नया समीकरण आया सामने
विदेशी क्रिकेटरों के आईपीएल से चले जाने को लेकर अनिल कुंबले ने कहा कि सभी को पता होता था कि टी20 विश्व कप से पहले खिलाड़ी आईपीएल को छोड़ देंगे। इसलिए मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजीज के पास उन खिलाड़ियों के बैकअप होते हैं। इसके अलावा आपके पास कोई विकल्प नहीं होता है। निश्चित रूप से टीमों को विश्व कप के लिए तैयारी करनी है ऐसे में इंग्लैंड ने अपने खिलाड़ियों के आईपीएल से बुलाने का फैसला किया और इसमें कोई समस्या भी नहीं होनी चाहिए।
5 जून को टीम इंडिया का पहला मुकाबला
2 जून से टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत हो रही है। इस बार ये टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। वहीं इसी मैदान पर टीम इंडिया 9 जून को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी।
ये भी पढ़ें:- ‘रोहित-हार्दिक को MI करे रिलीज, सूर्यकुमार या बुमराह को बनाए कप्तान’, सहवाग-तिवारी का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
21 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
28 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines