T20 World Cup 2024 Four ICC Rules: वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं यह पहला ऐसा मौका होगा जब किसी आईसीसी इवेंट के मुकाबले अमेरिका में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। उससे पहले आईसीसी ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए चार नए नियम लागू किए हैं। इसमें सबसे बड़ा है रिजर्व डे का का नियम। अक्सर बारिश मैचों में खलल डालती है और इसको देखते हुए आगामी आईसीसी इवेंट में रिजर्व डे किन मैचों के लिए रखा गया है इसके बारे में आपको बताते हैं।
क्या हैं आईसीसी के वो खास नियम?
Stop Clock रूल
इस नियम के तहत फील्डिंग साइड को एक ओवर खत्म होने के 60 सेकंड के अंदर दूसरा ओवर शुरू करना होगा। इसके लिए स्टॉप क्लॉक का टाइमर बड़ी स्क्रीन पर चलेगा। अगर दो बार टीम ऐसा करने में फेल हुई तो वॉर्निंग दी जाएगी। वरना तीसरी बार ऐसा हुआ तो बैटिंग साइड को 5 रन मिलेंगे और इसकी पेनल्ट फील्डिंग साइड झेलेगी।
रिजर्व डे
आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व डे होगा। इसके अलावा दोनों सेमीफाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है। लेकिन ग्रुप स्टेज और सुपर 8 के लिए रिजर्व डे नहीं है।
कम से कम 5 ओवर का मैच!
आपको बता दें कि आईसीसी के मुताबिक ग्रुप स्टेज और सुपर 8 में कम से कम 5 ओवर का मैच बारिश की बाधा पड़ने पर करवाया जा सकता है। अगर 5 ओवर का भी मैच नहीं हो पाता है तो उसे रद्द घोषित करके दोनों टीमों को बराबर अंक मिलेंगे।
फाइनल, सेमीफाइनल में 10 ओवर जरूरी
अगर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों की बात करें तो इसके लिए पहले तो रिजर्व डे है। वहीं अगर रिजर्व डे पर भी दिक्कत आई तो कम से कम 10 ओवर का मैच ही करवाया जा सकता है। अगर 10 ओवर का मैच रिजर्व डे तक भी नहीं हो पाया तो ऐसे में मैच को रद्द किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 से पहले श्रीलंका को मिला नया कोच, दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- क्या T20 World Cup की तारीख और शेड्यूल में बदलाव? क्यों खड़ा हुआ बड़ा कंफ्यूजन
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
43 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines