T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के सारे मैच खत्म हो गए है। अब सभी की निगाह सुपर 8 के मुकाबलों पर टिकी हुई है। इस बार एसोसिएट देशों ने भी वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि इसके बाद भी कुछ टीमें ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच में जीत हासिल नहीं की है। तो आइये जानते हैं, उन चार टीमों के बारे में, जिन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीता है।
आयरलैंड और ओमान के हाथों लगी निराशा
सबसे पहले बात भारत के ही ग्रुप से करते हैं। भारत के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, यूएसए, कनाडा और आयरलैंड थी। इस ग्रुप में आयरलैंड ही एक मात्रा ऐसी टीम रही, जिसे किसी भी मैच में जीत नहीं मिली। हालांकि आयरलैंड का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस वजह से उसे एक अंक मिला था। इसी तरह से ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, ओमान, स्कॉटलैंड और नामीबिया जैसे देश थे। इस ग्रुप में ओमान के हाथों निराशा लगी है। ओमान को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है।
पीएनजी और नेपाल को भी नसीब नहीं हुई एक भी जीत
ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है। इस ग्रुप में पीएनजी के हाथों भी निराशा ही लगी है। टीम को अपने सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप डी में नेपाल की टीम को भी तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच नेपाल का बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस वजह से उनका पॉइंट टेबल में उनका खाता खुल गया। हालांकि हार के बाद भी इन टीमों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
बता दें कि सुपर 8 के मुकाबले 19 जून से खेले जाएंगे। सुपर में पहुंची आठ टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। ग्रुप-1 में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं, जबकि ग्रुप-2 में अमेरिका के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: सड़क पर हाथापाई करने लगा ये पाकिस्तानी गेंदबाज, वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने अब ये सबसे बड़ी परेशानी, देखिए क्या बोले कप्तान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines