T20 World Cup 2024 For Blind: टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। टीम इंडिया के स्क्वाड में 26 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। जिसको लेकर भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट संघ (CABI) ने 26 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया है। जिसमें कई खिलाड़ियों पर सेलेक्टर्स मेहरबान होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम!
टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड पाकिस्तान में होने वाला है। जिसके लिए टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी। हालांकि इसके लिए भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट संघ (CABI) को अभी खेल मंत्रालय और भारत सरकार से एनओसी मिलने का इंतजार है। अगर भारत सरकार एनओसी दे देती है तब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: ‘कोई भी आता है बजा जाता है…’ पूर्व क्रिकेटर का फूटा पाकिस्तान पर गुस्सा
27 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेनिंग
इस टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी दिल्ली में 27 अक्टूबर से ट्रेनिंग करेंगे। इसके बाद सेलेक्टर्स विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ 17 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे। चयनकर्ता खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर करेंगे। 26 खिलाड़ियों में 10 खिलाड़ी बी1 श्रेणी यानी पूरी तरह से ब्लाइंड, 7 खिलाड़ी बी2 यानी 2 मीटर की दृष्टि और 9 खिलाड़ी बी3 श्रेणी यानी 6 मीटर तक की दृष्टि वाले हैं।
टीम इंडिया का 26 सदस्यीय स्क्वाड
इलूरी अजय कुमार रेड्डी, देबराज बेहरा, महाराजा शिवसुब्रमण्यम, नरेशभाई बालूभाई तुमदा, गुडाडप्पा सन्नानिंगप्पा अरकेरी, नीलेश यादव, संजय कुमार शाह, शौकत अली, प्रवीण कुमार शर्मा, रामबीर सिंह, जिबिन प्रकाश मेलेकोट्टायिल, वेंकटेश्वर राव डुन्ना, पंकज भुए, लोकेश, नकुल बदनायक, इरफान दीवान, सोनू सिंह रावत, दुर्गा राव टोम्पाकी, सुनील रमेश, सुखराम माझी, रवि अमिति, धीनगर गोपू , निखिल बथुला, दिनेशभाई चामयदाभाई राठवा, घेवर रेबारी, गंभीर सिंह चौहान।
ये भी पढ़ें:- जो नहीं कर पाए बुमराह, वो मयंक यादव ने कर दिखाया, खास क्लब में हुई एंट्री
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines