T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया ने शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट के बाहर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा समेत कई खिलाड़ी विश्व कप के लिए रवाना हो रहे हैं। खिलाड़ियों के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह अभी अमेरिका नहीं जाएंगे। IPL 2024 के फाइनल के बाद रिंकू अमेरिका जाएंगे।
रविवार को खेला जाएगा फाइनल
IPL 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों से रिंकू सिंह ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हे विश्व कप टीम में जगह मिली है। हालांकि, 15 सदस्यीय टीम में नहीं, बल्कि रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में IPL 2024 के फाइनल के बार वह विश्व कप के लिए अमेरिका जाएंगे। टीम इंडिया को दूसरा बैच 27-28 मई को रवाना हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली भी अभी विश्व कप के लिए रवाना नहीं हुए हैं। वह 30 मई को न्यूयॉर्क जा सकते हैं।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
भारतीय टीम ग्रुप A में
ग्रुप A: कनाडा, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नामीबिया, ओमान, स्कॉटलैंड
ग्रुप C: अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा, वेस्ट इंडीज
ग्रुप D: बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: चेन्नई में बारिश, फाइनल धुला तो कैसे चुनी जाएगी विजेता टीम; जानें सभी 3 नियमों के बारे में
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हार्दिक पांड्या, कभी 200 रुपये के लिए खेले टूर्नामेंट
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
18 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines