T20 World Cup 2024 England vs West Indies: टी20 विश्व कप में सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। आज सुपर-8 में मेजबान वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच को जीतकर जोश बटलर की टीम ने सुपर-8 में धमाकेदार शुरुआत की है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाया है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 36 और कप्तान रोमन पॉवेल ने भी 36 रन बनाए थे। जिसके बाद इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
इंग्लैंड की जीत में ये 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
1. फिल साल्ट
इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इंग्लैंड को जीत दिलाने में फिल सॉल्ट ने अहम भूमिका निभाई है। बल्लेबाजी करते हुए साल्ट ने 47 गेंदों पर 87 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान फिल ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें:- भारत को पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने दी थी कड़ी टक्कर, जानें किसने रोकी थी धड़कन
2. जॉनी बेयरस्टो
इस मैच में जॉनी बेयरस्टो ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने 26 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में जॉनी बेयरस्टो ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
3. आदिल रशिद
अभी तक इस विश्व कप में आदिल रशिद ने कमाल की गेंदबाजी की है। इस मैच में एक बार फिर से रशिद ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। कंजूसी भरी गेंदबाजी करते हुए आदिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 ओवर में महज 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: अफगानिस्तान के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं चुनौती, रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें:- बदल गया टीम का हेड कोच, भारत-जिम्बाब्वे के साथ होने वाली सीरीज में संभालेगा कमान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines