हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड की टीम के पास 2 रास्ते, सेमीफाइनल के लिए पार लगाएगा '10 का आंकड़ा'

T20 World Cup 2024: England Team पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है। हालांकि अब भी वह विश्व कप से बाहर नहीं हुई है। उसे एक आंकड़ा सेमीफाइनल में क्वालीफाई करवा सकता है।

विज्ञापन
England Team

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले रोमांचक होते जा रहे हैं। ग्रुप-2 में शामिल साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और यूएसए के 2-2 मुकाबले हो चुके हैं। अब चारों टीमों के पास अपना आखिरी मैच बचा है। वहीं वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है। साउथ अफ्रीका के हाथों 7 रन से करारी हार के बाद इंग्लैंड की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि वह अब भी रेस में बनी हुई है। इंग्लैंड ने अब तक 2 में से 1 मैच में जीत और 1 में हार का सामना किया है। उसके पास 2 अंक और +0.412 का नेट रन रेट है। आइए जानते हैं कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में कैसे क्वालीफाई कर सकती है…

यूएसए के खिलाफ जीत

इंग्लैंड की टीम को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो सबसे पहले उसे यूएसए के खिलाफ रविवार को होने वाले अपने आखिरी मैच को अच्छे अंतर से जीतना होगा। इससे उसके पास 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट हो जाएगा। इसी के साथ इंग्लैंड को उम्मीद करनी होगी कि वेस्ट इंडीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मुकाबला हार जाए। इससे वेस्ट इंडीज के पास 2 ही अंक रह जाएंगे। फिर इंग्लैंड 4 अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकतर है।

वेस्ट इंडीज की जीत से फंस जाएगा पेच

लेकिन, अगर वेस्ट इंडीज ये मुकाबला जीत जाती है तो वह भी 4 पॉइंट और अच्छी नेट रन रेट हासिल कर लेगी। जिससे इंग्लैंड-वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच नेट रन रेट पर मामला फंस जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका से आगे निकलने के लिए यूएसए के खिलाफ मैच में कम से कम 10 रनों से जीत की जरूरत होगी। अगर मार्जिन 10 रन से कम का रहता है तो साउथ अफ्रीका क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, अगर वेस्ट इंडीज किसी भी अंतर से साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो वह उससे बेहतर नेट रन रेट हासिल कर टॉप पर पहुंच जाएगी। फिर यूएसए और इंग्लैंड के बीच होने वाला मैच का परिणाम इस पर असर नहीं डालेगा।

अभी क्या है पॉइंट्स टेबल की स्थिति? 

साउथ अफ्रीका 2 मैचों में जीत के बाद 4 पॉइंट और +0.625 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर वेस्ट इंडीज है। जिसके पास 2 मैचों में से एक में जीत और एक में हार के बाद 2 अंक और +1.814 का नेट रन रेट है। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है। इंग्लैंड के पास 2 मैचों में से एक में जीत और एक में हार के बाद 2 पॉइंट और 0.412 का नेट रन रेट है। यूएसए की टीम अपने दोनों मैच हार चुकी है। उसके पास शून्य अंक और -2.908 का नेट रन रेट है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल की रेस में ये टीमें आगे, इन 3 का पहुंचना हुआ मुश्किल 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई USA की टीम, इस चमत्कारिक समीकरण से करेगी क्वालीफाई 

ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका 

ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें