T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। विश्व कप का आगाज 1 जून से होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही दिग्गज खिलाड़ी ने विश्व कप टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है। फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि वह दिग्गज खिलाड़ी को विश्व कप में खेलते देखेंगे, लेकिन खिलाड़ी ने खुद आगामी टी20 विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया है। अगर दिग्गज खिलाड़ी टीम के हिस्सा रहते, तो वह अपने दम पर मैच जीताने की काबिलियत रखते, लेकिन खिलाड़ी के बाहर जाने से टीम के साथ-साथ करोड़ों फैंस को भी झटका लगा है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि दिग्गज ने अपना नाम वापस क्यों लिया है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2011 Memory: टीम इंडिया को 1 या 2 नहीं 10 खिलाड़ियों ने बनाया था चैंपियन, देखें सभी के कैसे थे आंकड़े
दिग्गज ने क्यों वापस लिया नाम
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाह रहे हैं, ताकि मैं टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। इसी कारण से खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि बेन स्टोक्स अपने दम पर टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं। खिलाड़ी ने आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई थी। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा था, जिसमें अकेले बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को जीत दिला दी थी, ऐसे में टी20 विश्व कप से खिलाड़ी के बाहर होने पर टीम को उनकी कमी खल सकती है।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR: क्या मैच में हार्दिक पांड्या के साथ हो गया धोखा? कप्तान ने खुद बताई कहानी
‘मुझे अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा’
बेन स्टोक्स ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से अपना नाम वापस लेने के बाद कहा कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। इसके लिए मैं अपनी फिटनेस पर काम करना चाह रहा हूं। विश्व कप से बाहर रहकर मैं अपनी फिटनेस पर काम कर सकूंगा, इससे मैं आगामी समय में एक बेहतर ऑलराउंडर बन सकूंगा। स्टोक्स ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ खेली गई हाल ही के टेस्ट सीरीज में मेरे प्रदर्शन से मुझे ऐहसास हुआ कि घुटने की सर्जरी के बाद मैं काफी पीछे हो गया हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने टेस्ट समर की शुरुआत से पहले काउंटी चैम्पियनशिप खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: IPL के बीच दिग्गज ने चुनी वर्ल्ड कप की टीम! 17 प्लेयर शामिल, 2 का कटेगा पत्ता
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines