T20 World Cup 2024 ENG vs WI: विश्व कप में आज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद वेस्टइंडीज की टेंशन अब बढ़ने लगी है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की थी। वहीं बल्लेबाजी के दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। जिसकी वजह अब सामने निकलकर आई है। जिसने वेस्टइंडीज टीम की चिंता को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
चोट के चलते ब्रैंडन किंग को जाना पड़ा था बाहर
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग इस मैच में बल्लेबाजी बीच में ही छोड़कर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग की कमर में चोट लगी है। जिसके चलते वे बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे और उनको मैच के बीच में ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। इस मैच में किंग अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। किंग 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे थे तभी उनको कमर में दर्द हुआ और उनको बाहर जाना पड़ा। पारी के चौथे ओवर में गेंद को ड्राइव करते हुए उनको कमर में खिंचाव महसूस हुआ जिसके बाद फिजियो को मैदान पर बुलाया गया लेकिन किंग आगे खेलने में सक्षम नहीं थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जोस बटलर ने रचा इतिहास, मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर बने नंबर-1
क्या विश्व कप से हो जाएंगे बाहर?
इस मैच में ब्रैंडन किंग ने जॉनसन चार्ल्स के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। उनकी बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि वो लंबी पारी खेलने वाले हैं। लेकिन ऐसा हो न सका। अब उनके अगले मैच में भी खेलने पर संशय बना हुआ है। हालांकि अभी तक किंग की चोट पर ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। अगर किंग की चोट ज्यादा गंभीर होती है तो उनको विश्व कप से भी बाहर होना पड़ सकता है।
वेस्टइंडीज को मिली हार
सुपर-8 के अपने पहले ही मुकाबले में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी थोड़ा झटका लगा है। अब आगे वेस्टइंडीज को अपने दोनों मैच जीतने होंगे। वेस्टइंडीज का दूसरा मुकाबला यूएसए और तीसरा साउथ अफ्रीका के साथ होगा।
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: सुपर-8 में इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: अफगानिस्तान के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं चुनौती, रहना होगा सावधान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines