T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में पहले फेज के आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बीसीसीआई सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खीचा है। आईपीएल के बाद टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 खेलना है जिसका आगाज इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में 1 जून से होने जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई बहुत जल्द विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। वहीं आईपीएल में एक खिलाड़ी है जो टीम इंडिया के लिए विश्व कप में फिनिशर का रोल काफी अच्छे से निभा सकता है। ये खिलाड़ी हर मैच में अपनी टीम के लिए कमाल की ताबड़तोड़ पारी खेल रहा है।
विकेटकीपर और फिनिशर है ये खिलाड़ी
आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 में बेहद खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं। हर मैच में कार्तिक आरसीबी के लिए फिनिशर का रोल काफी अच्छे से निभा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भले ही आरसीबी मैच हार गई हो लेकिन दिनेश कार्तिक ने अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।
इस मैच में कार्तिक ने महज 35 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान दिनेश ने 5 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का कार्तिक ने 108 मीटर लंबा मारा था, जो इस आईपीएल सीजन का अभी तक का सबसे लंबा छक्का है।
दिनेश कार्तिक के नाम पर सेलेक्टर्स कर सकते हैं विचार
आईपीएल 2024 में जिस तरह से दिनेश कार्तिक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं उसके बाद उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की मांग भी उठने लगी है। कई फैंस का मानना है कि दिनेश कार्तिक को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल करना चाहिए।
भले ही उनकी उम्र 39 साल हो गई हो लेकिन उनके पास बहुत एक्सपीरियंस है जिसका एक नजारा आईपीएल 2024 में सभी को देखने को मिल रहा है। विकेटकीपिंग हो या फिर बल्लेबाजी दोनों में कार्तिक परफेक्ट है। जिसके बाद अब बीसीसीआई सेलेक्टर्स भी दिनेश कार्तिक के नाम पर विचार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित शर्मा से मिले कोच और BCCI सेलेक्टर्स, हार्दिक पांड्या की टीम में कैसे बनेगी जगह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की परफेक्ट ओपनिंग जोड़ी पक्की! बस सेलेक्टर्स की मुहर लगनी बाकी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या मैक्सवेल के बाहर होने से RCB को लगा झटका या मिली राहत? फैंस के रिएक्शन आए सामने
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
13 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
30 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines