T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए सभी टीमें जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी है। विश्व कप का आगाज भले ही 2 जून से होने वाला है, लेकिन इसको लेकर सभी टीमें अभी से यूएसए या फिर वेस्टइंडीज जाने की तैयारी में है। सभी टीमों ने अपना स्क्वाड भी जारी कर दिया है। पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमें पहले ही अपना स्क्वाड जारी कर चुकी थी, लेकिन अब पाकिस्तान ने भी अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। ऐसे में फैंस के मन में विश्व कप को लेकर रोमांच और अधिक बढ़ गया है। भारतीय टीम ने भी विश्व कप खेलने के लिए यूएसए जाने की पूरी तैयारी कर ली है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: हार्दिक ऑलराउंडर…पंत विकेटकीपर…टीम इंडिया की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11
इस दिन रवाना होगी टीम इंडिया
क्रिकेट फैंस का रोमांच कम होने वाला नहीं है। पिछले 2 महीने से आईपीएल से फैंस रोमांचित हो रहे हैं। अब जैसे ही आईपीएल खत्म होगा, इसके साथ ही विश्व कप का आगाज हो जाएगा। ऐसे में फैंस के लिए फिर से रोमांचक पल शुरू हो जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम आईपीएल 2024 के फाइनल से पहले ही यूएसए के लिए रवाना होने वाली है। आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया आज यानी 25 मई की रात ही यूएसए के लिए रवाना होगी। यह रिपोर्ट स्पोर्ट्स तक की है, जिसके खिलाफ भारतीय टीम आज रात ही विश्व कप के मद्देनजर यूएसए के लिए रवाना होगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार के बाद भी मालामाल होगी RCB, लूजर से विनर तक… जानें किस टीम को मिलेंगे कितने पैसे
9 जून को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 9 जून को खेला जाएगा। इस मैच पर ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के करोड़ों फैंस की नजर होगी, बल्कि दुनियाभर के फैंस की नजर रहने वाली है। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया को एक वॉर्मअप मैच भी खेलना है, जो 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी ग्रुप
Group A- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए।
Group B- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
Group C- न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, युगांडा, पीएनजी।
Group D- साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, श्रीलंका, नेपाल।
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
39 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
44 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines