BCCI Prize Money Team India: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद उसे दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। बारबाडोस में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका पर 7 रन से जीत के बाद करोड़ों सपनों को पूरा कर दिया। इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हो रही है। ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपये की प्राइज मनी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की।
125 करोड़ रुपये की बड़ी राशि की घोषणा
जय शाह ने लिखा- मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई!
ये भी पढ़ें: शोएब अख्तर-अफरीदी ने भारत की जीत पर किया रिएक्ट, रोहित-कोहली के लिए कही ये बड़ी बात
आईसीसी से मिले 20.36 करोड़ रुपये
आपको बता दें कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर आईसीसी की तरफ से चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही करीब 20.36 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका की टीम भी हारकर मालामाल हुई है। वह 10.50 करोड़ रुपये लेकर घर लौटेगी। गौरतलब है कि आईसीसी ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही रिकॉर्ड-तोड़ राशि की घोषणा कर दी थी। इसके तहत 20वें नंबर पर रहने वाली टीम को भी पैसे दिए जाएंगे। आईसीसी ने कुल 93.52 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान किया था। सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या सूर्यकुमार यादव का पैर बाउंड्री से हो गया था टच? विरोधियों को नहीं पच रही भारत की जीत!
ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Retirement : विराट-रोहित के बाद रवींद्र जडेजा का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट के बाद अब ये खिलाड़ी कर सकते हैं ओपनिंग, दोनों को है रनों की भूख
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines