India New Head Coach Applications: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया के नए हेड कोच पद के लिए आवेदन मांगा है। टीम इंडिया को जल्द ही नया हेड कोच मिल सकता है। वहीं टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड के पास फिर मौका है आवेदन करके टीम इंडिया के साथ अपने हेड कोच कार्यकाल को आगे बढ़ाने का। टी20 विश्व कप 2024 में राहुल द्रविड ही टीम इंडिया के हेड कोच रहने वाले हैं लेकिन इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम का हेड कोच बदल सकता है।
इस दिन तक जमा हो सकते हैं आवेदन
बीसीसीआई के अनुसार टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन 27 मई शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। हेड कोच के लिए किए गए आवेदनों पर गहन समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप से पहले ही टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है। क्योंकि जून में ही राहुल द्रविड का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई ने राहुल द्रविड के लिए भी दरवाजे खोले हैं।
ये भी पढ़ें:- राहुल द्रविड़ का रिपोर्ट कार्ड, टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 जीता पर विश्व कप में मिली हार
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड अगर टीम इंडिया के साथ अपने कार्यकाल को बढ़ाना चाहते हैं तो वे फिर से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हम तीन साल के लिए नया हेड तलाश रहे हैं।
इसके अलावा तीन अलग-अलग फॉर्मेट्स के लिए कोई अलग-अलग कोच नहीं होंगे। वनडे विश्व कप 2023 के बाद राहुल द्रविड का कार्यकाल खत्म हो गया था लेकिन उनको फिर टी20 विश्व कप तक के लिए विस्तार दिया गया था। भले ही द्रविड के कार्यकाल में टीम इंडिया कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो लेकिन टीम इंडिया का द्विपक्षीय सीरीज में रिकॉर्ड शानदार रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Qualifier 1 मतलब KKR चैंपियन? 10 साल बाद बन रहा खास संयोग
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसर
6 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
17 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
27 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines