T20 World Cup 2024 Bangladesh Team: टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक हुए मुकाबलों के बाद सुपर-8 की तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। गुरुवार को बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगा दी। बांग्लादेश की टीम ग्रुप-D में 4 अंक और +0.478 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसका सुपर-8 में क्वालीफाई करना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अब तक खतरा हटा नहीं है। वह अब भी वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है। आइए जानते हैं इसके समीकरण…
नेपाल के खिलाफ जीतना होगा मैच
बांग्लादेश को अगर सुपर-8 में क्वालीफाई करना है तो उसे 17 जून को नेपाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। इस जीत के बाद उसके पास बेहतर नेट रन रेट के साथ 6 अंक हो जाएंगे, लेकिन अगर उसे हार मिलती है तो उसका वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा।
बांग्लादेश को नीदरलैंड से खतरा
बांग्लादेश को सबसे ज्यादा खतरा नीदरलैंड की टीम से है। नीदरलैंड 3 मैचों में से एक में जीत के बाद तीसरे स्थान पर है। नीदरलैंड के पास 2 अंक और -0.408 का नेट रन रेट है। नीदरलैंड का अगला मुकाबला 17 जून को श्रीलंका के साथ है। अगर नीदरलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है तो वह 4 अंकों और बांग्लादेश से बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।
नीदरलैंड इस तरह कर सकती है क्वालीफाई
नीदरलैंड को ये उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश अगला मैच हार जाए। वैसे इस वर्ल्ड कप में जिस तरह से श्रीलंका ने अब तक प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि नीदरलैंड श्रीलंका को हरा भी सकती है। श्रीलंका को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। उसका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। ऐसे में उसे इस मैच के परिणाम से तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन वह नीदरलैंड का काम बिगाड़ सकती है।
ये भी पढ़ें: लगातार 3 सेमीफाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड का इस वर्ल्ड कप से हुआ टाटा, जानें कौन है गुनहगार
अब तक इन टीमों ने किया क्वालीफाई
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण के लिए अब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका क्वालीफाई कर चुकी हैं। जबकि नामीबिया, ओमान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड और श्रीलंका बाहर हो गई हैं।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सुपर-8 में इस टीम से हो सकता है दूसरा मैच, सामने आया अनोखा समीकरण
ये भी पढ़ें:- BAN vs NED: बांग्लादेश की जीत ने बदल दिया समीकरण, वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में होगा एक और बदलाव? रोहित शर्मा से मिली सहमति
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines