Australia Semi Final Qualification Scenario: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वेस्ट इंडीज के बीच सोमवार को सेंट लूसिया में टी-20 विश्व कप सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जहां भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रख ऑस्ट्रेलिया से पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का सफर तय करने की उम्मीद करेगी।
इस तरह दो बड़ी टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला कांटे का होने वाला है। देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टेंशन थोड़ी ज्यादा बढ़ी हुई है क्योंकि उसे इस मैच में हार मिलती है तो सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो जाएगा, लेकिन सफर खत्म नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि इस मैच में हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में कैसे क्वालीफाई कर सकती है।
हारने के बाद भी रहेगा मौका
अगर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ मुकाबले में हार मिलती है तो उसके पास 2 अंक ही रह जाएंगे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास 0.223 का नेट रन रेट है। इस मैच में हार के बाद उसके पास 2 अंक और नेगेटिव रन रेट हो जाएगा। फिर भी उसके पास एक मौका रहेगा। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश कम अंतर से जीत दर्ज करे।
बांग्लादेश कम अंतर से दर्ज करे जीत
इससे अफगानिस्तान के पास 2 अंक और ऑस्ट्रेलिया से कम नेट रन रेट हो जाएगा, लेकिन बांग्लादेश अगर इस मैच में बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल कर लेता है तो उसके भी सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बन जाएंगे। फिलहाल अफगानिस्तान के पास 2 अंक और -0.650 नेट रन रेट है। वहीं बांग्लादेश के पास 0 अंक और -2.489 का नेट रन रेट है। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। जोकि उसके प्रदर्शन को देखते हुए थोड़ा मुश्किल लग रहा है। ऐसे में बांग्लादेश कम अंतर से जीतकर ऑस्ट्रेलिया का काम बना सकती है।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : फैंस ने उठाई ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने की मांग, शेयर किए सोशल मीडिया पर फनी मीम
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अब है बदला लेने की बारी, एक तीर से दो शिकार करने को तैयार टीम इंडिया, क्या करेंगे विपक्षी?
संबंधित खबरें
French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
55 mins agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
2 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
2 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
2 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
2 hrs agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines