T20 World Cup 2024 Australia Squad: टी20 विश्व कप 2024 के लिए अब सभी देश अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर रहे हैं। जहां बीते दिन टीम इंडिया से लेकर इंग्लैंड तक ने अपना-अपना स्क्वाड जारी किया था तो वहीं आज ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट के लिए अपना 15 सदस्यीय स्क्वाड जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में सौपी गई है।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
टी20 विश्व कप 2024 के लिए जारी की गई ऑस्ट्रेलिया टीम में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, युवा विस्फोटक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क और तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को भी मौका नहीं मिला है। हालांकि स्टीव स्मिथ को लेकर तो पहले ही तस्वीर साफ हो गई थी कि वे विश्व कप नहीं खेलेंगे लेकिन जैक फ्रेजर मैकगर्क को लेकर फैंस को लगता था कि ये युवा बल्लेबाज इस बार विश्व कप में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। आईपीएल 2024 में जैक फ्रेजर मैकगर्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल की बल्लेबाज कर रहा है।
इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री
साल 2022 में टी20 विश्व कप खेलने वाले एस्टन एगर को एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को और कैमरून ग्रीन को भी मौका मिला है। टीम का ऐलान होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के चयन अध्यक्ष जॉर्ज बेली का कहना है कि अब विश्व कप के लिए उनके पास सबसे संतुलित टीम है, जो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी।
टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है..
मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जैम्पा।
ये भी पढ़ें:- MI vs LSG: लखनऊ की जीत ने साफ हुई प्लेऑफ, अब इन 5 टीमों में लगी रेस, मुंबई समेत इन 5 की बढ़ी मुश्किलें
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने बताई हार की वजह, फैंस ने फिर निकाली भड़ास
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: बर्थडे बॉय रोहित शर्मा फ्लॉप, ये हैं मुंबई इंडियंस की हार के 3 गुनहगार
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
36 mins agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, फिन एलन भी लौटे पवेलियन
1 hr agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
4 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines