T20 World Cup 2024 AUS Vs NAM: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी पर अब विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। नामीबिया के खिलाफ भी ये खिलाड़ी इंजरी के चलते खेल नहीं पाया। अब इस खिलाड़ी की इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया टीम की चिंता को बढ़ा दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं कंगारू टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की। पिछले मैच में भी स्टार्क को पिंडली के दर्द से थोड़ा मुश्किल में देखा गया था। जिसके चलते पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ स्टार्क उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। वहीं अब टीम ने स्टार्क को नामीबिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच से बाहर रखने का फैसला किया था।
स्टार्क की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने स्टार्क की इंजरी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इंजरी के चलते स्टार्क पिछले मैच में भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। टीम के आगे के शेड्यूल को देखते हुए स्टार्क को लेकर थोड़ी सतर्कता बरती गई है। क्योंकि आगे सुपर-8 के मुकाबलों में स्टार्क का पूरी तरह से फिट होकर टीम में रहना काफी जरूरी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी स्टार्क की गैरमौजूदगी पर अपनी चिंता जाहिर की थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में IND के भरोसे PAK, अब पाकिस्तानी चाहेगा भारत की जीत
नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए मिचेल स्टार्क की जगह टीम में नाथन एलिस को शामिल किया गया है। नाथन एलिस ने वार्मअप मैच में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इसके अलावा ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में भी नाथन ने अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं नामीबिया के खिलाफ भी नाथन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
72 पर ऑलआउट नामीबिया
ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 72 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोश हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें:- PAK vs CAN: पाकिस्तान की जीत ने बदल दिया पूरा समीकरण, इस तरह करेगी सुपर-8 में क्वालीफाई
ये भी पढ़ें:- PAK vs CAN: कौन हैं आरोन जॉनसन? कनाडा के ‘योद्धा’ ने जीत लिया दिल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
14 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines