T20 World Cup 2024 AUS Vs NAM: टी20 विश्व कप 2024 में 12 जून को ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच 24वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत लिया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीतकर सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से काफी खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते नामीबिया की टीम 17 ओवरों में महज 72 रनों पर ही ढेर हो गई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 5.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।
1. एडम जैम्पा
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच एडम जैम्पा ने काफी कमाल की गेंदबाजी की थी। एडम जैम्पा ने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में जैम्पा 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी बन गए हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते जैम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
ये भी पढ़ें:- AUS Vs NAM: एडम जैम्पा ने टी20 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
2. जोश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। हेजलवुड ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।
3. मार्कस स्टोइनिस
स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भी नामीबिया के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। स्टोइनिस ने इस मैच में 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
इन तीनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की चलते कंगारू टीम ने नामीबिया को महज 72 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने महज 5.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया था। हेड ने बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेड ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंजरी के चलते धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में IND के भरोसे PAK, अब पाकिस्तानी चाहेगा भारत की जीत
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines