AFG vs NZ New Points Table: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा खेल कर दिया है। अफगानिस्तान की जीत से अंकतालिका का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। इससे कई बड़ी टीमें टेंशन में आ गई हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 14वां मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को विश्व कप में एकतरफा मात देकर अफगानिस्तान ने विश्व कप ट्रॉफी के लिए भी दावा ठोक दिया है। अफगानिस्तान को इस मैच में 84 रनों से जीत मिली है।
ये भी पढ़ें:- NZ Vs AFG: अफगानिस्तान की जीत में चमके ये 4 खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा
कीवी बल्लेबाजों के छूटे पसीने
अफगानिस्तान की इस जीत के बाद अंकतालिका का सारा कैलकुलेशन फेल हो गया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम को 160 रनों का लक्ष्य दिया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि कीवी टीम इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कीवी टीम के पसीने छुड़ा दिए और पूरी न्यूजीलैंड टीम को सिर्फ 75 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। खास बात है कि इस मैच से पहले अफगानिस्तान ने इस विश्व के अपने पहले मुकाबले में युगांडा को 125 रनों से विशाल मात दी थी। ऐसे में अफगानिस्तान ने विश्व कप के शुरुआती दोनों लीग मुकाबले जीत लिए हैं। दोनों मैचों में अफगानिस्तान को विशाल जीत हाथ लगी है। इससे अंकतालिका में अफगानिस्तान की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।
ये भी पढ़ें:-T20 WC 2024: अफगानिस्तान ने कर दिया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को एकतरफा हराया
अब कैसी दिखती है अंकतालिका
बता दें कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप सी में शामिल है। कीवी टीम को हराकर अफगानिस्तान ने अंकतालिका में टॉप पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। हालांकि इससे पहले भी अफगानिस्तान टॉप पर ही थी, लेकिन ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम के खिलाफ अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अफगानिस्तान ने इस मैच को अपने नाम कर प्वाइंट्स टेबल ही बदल दिया है। अफगानिस्तान शुरुआती दोनों मैच जीतकर 4 प्वाइंट्स और +5.225 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। इसके अलावा कीवी टीम इस मैच को हारने के बाद सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच चुकी है।
संबंधित खबरें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
10 mins agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
2 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
10 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
11 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
11 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
12 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
13 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines