T20 World Cup 2024 AFG vs PNG: विश्व कप में आज 29वां मुकाबला अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच को जीतने के साथ अफगानिस्तान की टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली अफगानिस्तान पांचवीं टीम बन गई है। अफगानिस्तान अब ग्रुप सी में पहले नंबर पर पहुंच गई है।
अफगानिस्तान ने किया क्वालीफाई
इस मैच में पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 95 रन ही बनाए थे। पूरी टीम 19.5 ओवर में ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए फजहलक फारूकी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नवीन उल हक ने 2 विकेट झटके थे। जिसके बाद अफगानिस्तान ने लक्ष्य को 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गुलबदीन नायब ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया में बदलाव की उठी मांग, विराट कोहली बने वजह; किसका कटेगा पत्ता
3 टीमें एक साथ हुई बाहर
अफगानिस्तान की जीत के साथ ग्रुप सी में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अफगानिस्तान की जीत का असर सीधे तीन टीमों पर पड़ा है। अब ग्रुप सी की तीन टीम एक साथ सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है। जिसमें सबसे बड़ा नाम न्यूजीलैंड का है। न्यूजीलैंड ने अभी 2 मैच खेले हैं और एक भी मैच में कीवी टीम जीत नहीं पाई है। न्यूजीलैंड के साथ-साथ पापुआ न्यू गिनी और युगांडा की टीम भी विश्व कप से बाहर हो गई है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का शेड्यूल, कब, कहां किससे होगा मुकाबला
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी लौट सकते हैं घर, कनाडा के खिलाफ मैच के बाद होंगे रवाना
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines