हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AFG-NZ मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, अफगानिस्तान के लिए बन गई ऐतिहासिक जीत

T20 World Cup AFG Vs NZ: विश्व कप में 14वां मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने एकतरफा जीत लिया। वहीं इस मैच में कई खास रिकॉर्ड्स भी बने।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 AFG Vs NZ records

T20 World Cup 2024 AFG Vs NZ: टी20 विश्व कप में आज अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड का ये पहला मैच था और पहले ही मैच में टीम को अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को अफगानिस्तान ने एकतरफा जीत लिया। मैच में न्यूजीलैंड की टीम महज 75 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी और राशिद खान की टीम ने 84 रनों से इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी और ये जीत अफगानिस्तान के लिए एक ऐतिहासिक जीत बन गई।

मैच में बने ये रिकॉर्ड्स…

टी20 विश्व कप में AFG की तीसरी बड़ी जीत

1. स्कॉटलैंड को 130 रन से हराया (साल 2021)
2. युगांडा को 125 रन से हराया (साल 2024)
3. न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया (साल 2024)
4. नामीबिया को 62 रन से हराया (साल 2021)

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अगर IND से हारता है PAK, क्या सुपर-8 से कट जाएगा पत्ता? समझें समीकरण

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में एक पारी में 4-4 विकेट लेने वाले 2 गेंदबाज

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान की गेंदबाजी काफी शानदार रही। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राशिद खान और फजहलक फारूकी ने 4-4 विकेट हासिल किए। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए ये कारनामा राशिद खान और मुजीब उर रहमान की जोड़ी ने साल 2021 में करके दिखाया था।

टी20 विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

इस विश्व कप में राशिद खान अफगानिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ राशिद ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए राशिद ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। राशिद खान अब टी20 विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।

विज्ञापन

1. जिशान मकशूद (20/4)- साल 2021
2. डेनियल विटोरी (20/4)- साल 2007
3. राशिद खान (17/4)- साल 2024

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान की हार पर Zomato ने लिए मजे, शेयर किया मजेदार पोस्ट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: दोबारा चोटिल हुए रोहित…विराट को पिच ने दिया झटका, BCCI ने लिया एक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola