Everyone Surprised By Adidas Post: आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर भारतीय टीम ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। 6 मई को ही भारतीय टीम की जर्सी ऑफिशियल लांच कर दी गई। इस जर्सी में एक स्टार बना हुआ है, जो दर्शाता है कि भारत एक टी20 विश्व कप अपने नाम कर चुका है। अब इस जर्सी को फैंस के लिए भी मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन इस बीच एडिडास की पोस्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। एडिडास ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की नई जर्सी के साथ फोटो पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए एडिडास ने जर्सी का विज्ञान दिया है कि आप भी एडिडास स्टोर से इस जर्सी को खरीद सकते हैं। लेकिन इस पोस्ट की खास बात है कि फोटो में रिंकू सिंह और शुभमन गिल भी दिख रहे हैं, जो विश्व कप टीम के हिस्सा नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना
विश्व कप टीम के हिस्सा नहीं हैं गिल-रिंकू
एडिडास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर और ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय टीम की नई जर्सी के साथ फोटो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा भी कई खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप के लिए भारतीय टीम के हिस्सा होने वाले हैं, लेकिन खास बात है कि इस फोटो में 2 ऐसे खिलाड़ी भी भारतीय टीम की नई जर्सी में दिख रहे हैं, जो भारतीय टीम के हिस्सा ही नहीं हैं। एडिडास ने ट्विटर पर जो पोस्ट साझा किया है, उसमें देखा जा सकता है कि रोहित, कोहली, हार्दिक और सिराज के साथ शुभमन गिल भी हैं, जो विश्व कप टीम के हिस्सा ही नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: फैंस के लिए मार्केट में आई विश्व कप की नई जर्सी, यहां जान लें कीमत
फैंस इस पोस्ट पर उठा रहे सवाल
एडिडास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रिंकू सिंह भी इस फोटो शूट में हैं। इस तस्वीर में रोहित और अन्य भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ रिंकू सिंह भी उपस्थित हैं। रिंकू भी भारतीय टीम की जर्सी पहने इस पोस्ट में नजर आ रहे हैं, इसको लेकर सभी हैरान हो रहे हैं। जब रिंकू सिंह और शुभमन गिल भारतीय टीम के हिस्सा ही नहीं हैं, तो उन्हें भारतीय टीम की नई जर्सी पहनाकर फोटो शूट कैसे कराया गया है। इस पोस्ट पर फैंस भी यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर रिंकू और गिल इस पोस्ट में कहां से आ गए।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines