T20 World Cup 2024 Team India: भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ खेलने वाली है। इससे पहले टीम इंडिया ने 1 जून को बांग्लादेश के साथ एक वार्मअप मैच खेला था। जिसको टीम इंडिया ने 60 रनों से जीत लिया था। वहीं अब टीम इंडिया की विश्व कप तैयारियों को लेकर पूर्व दिग्गज ने चिंता जाहिर की है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन को भी अंतिम रूप नहीं दे पाई है, इसको लेकर भी पूर्व दिग्गज ने सवाल खड़ा किया है।
आकाश चोपड़ा ने जाहिर की चिंता
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि क्या टीम इंडिया विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है? अभी तक टीम प्लेइंग इलेवन नहीं चुन पाई है। टीम इंडिया के लिए कौन ओपनिंग करेगा और फिनिशर की भूमिका निभाएगा क्या ये सब हमें मैच से पहले ही पता चलेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: आईपीएल में मचाया धमाल, फिर भी टीम में नहीं मिला मौका; अब खिलाड़ी का छलका दर्द
इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने साल 2022 विश्व कप की टीम से भी मौजूदा टीम इंडिया की तुलना की है और इस पर सवाल किया कि आखिर हमने टीम में क्या बदलाव किया है। आकाश चोपड़ा का कहना है कि मुझे लगता है कि हमारे पास अभी भी उचित तैयारी की कमी है।
वार्मअप मैच में फ्लॉप हुए थे ये खिलाड़ी
बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच में भले ही टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी लेकिन कई खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन ने टीम की मुश्किलें जरूर बढ़ाई। वार्मअप मैच में संजू सैमसन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देखा गया था लेकिन संजू इस मैच में फ्लॉप साबित हुए। वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे भी बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। जिसके बाद उनको विश्व कप में शामिल करने को लेकर भी सवाल उठे थे। अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अगर पाकिस्तान से हारता है भारत…तो क्या विश्व कप से हो जाएगा बाहर?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पैर खोने का डर, कैंसर से जीती जंग; इमोशनल कर देगी ओमान के कप्तान की कहानी
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
36 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
58 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines