T20 World Cup 2024 USA vs PAK: भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की अंकतालिका में नुकसान हो गया है। टीम इंडिया आयरलैंड को हराने के बाद अंकतालिका में टॉप पर विराजमान थी, लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम के साथ भी खेल कर दिया है। अब ग्रुप ए में टॉप पर अमेरिका की टीम पहुंच गई है। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 11वां मुकाबला था, जिसका अंजाम सुपर ओवर में निकल सका। भारत को यह झटका दिलाने में 3 भारतीय खिलाड़ियों का हाथ है। भारत की टेंशन इसलिए भी बढ़ी हुई है, क्योंकि टीम इंडिया को एक मैच अमेरिका के खिलाफ भी खेलना है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- PAK कभी जीत डिजर्व नहीं करता था
इस खिलाड़ी ने किया भारत के साथ खेल
अमेरिका इस मैच से पहले अंकतालिका में दूसरे स्थान पर विराजमान था, लेकिन अब यूएसए पाकिस्तान को हराकर 4 प्वाइंट्स के साथ टीम इंडिया से भी आगे पहले स्थान पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि अमेरिका की इस जीत में और भारतीय टीम को अंकतालिका में लगे इस झटके में 3 भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। अमेरिका टीम में 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो भारतीय मूल के हैं, लेकिन वे अमेरिका के लिए खेलते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में इन तीनों खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। अमेरिका के लिए खेलने वाले 3 भारतीय मूल के खिलाड़ियों में से पहले खिलाड़ी अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल है। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 38 गेंदों में सबसे अधिक 50 रनों की पारी खेली है। इस शानदार पारी के कारण अमेरिका पाकिस्तान के खिलाफ मैच टाई करने में सफल रहा।
ये भी पढ़ें:- PAK का सबसे बड़ा हीरो ही बना असली विलेन, पाकिस्तान को हराने में कोई कमी नहीं छोड़ी
ये 2 खिलाड़ी भी रहे जिम्मेदार
दूसरे भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी सौरभ नेत्रावलकर हैं। खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। खिलाड़ी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया। इसके अलावा तीसरे खिलाड़ी हरमीत सिंह हैं। हरमीत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा सके, लेकिन वह अमेरिका टीम की प्लेइंग इलेवन के हिस्सा थे। हरमीत सिंह भी एक गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस मैच में 4 ओवर में गेंदबाजी कर 34 रन दिए। ये 3 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत को अंकतालिका में झटका देने में अहम योगदान निभाई है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
38 mins agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines