T20 World Cup 2024: अमेरिका ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के 11वें मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मैच पैसा वसूल मैच था, जिसे यूएसए ने अपने नाम कर लिया है। इस मैच के बाद सबसे अधिक चर्चा अमेरिका के खिलाड़ी नीतीश कुमार की हो रही है। अमेरिका को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी, तभी स्ट्राइक पर खेल रहे नीतीश कुमार ने चौका जड़ दिया और मैच ड्रॉ करा दिया। चलिए बताते हैं कौन हैं नीतीश कुमार।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान के पास आखिरी मौका, इन 2 रास्तों से कर सकता है क्वालीफाई
सहवाग ने भी लिए नीतीश कुमार के मजे
नीतीश कुमार ने जब आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मैच ड्रॉ कराया, तो पूरा स्टेडियम नीतीश-नीतीश के नारे से गूंज उठा। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस पर मजे भी लिए। इस मैच के दौरान सहवाग कुछ अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ कमेंट्री कर रहे थे। सहवाग ने कहा कि आज कल ये नाम काफी जरूरी हो गया है। वहीं, गौरव कपूर ने कहा कि नीतीश कुमार के बिना तो प्लेइंग इलेवन भी नहीं बनती है। इस दौरान कमेंट्री कर रहे जहीर खान भी हंसने लगे। सभी का इशारा भारतीय राजनेता नीतीश कुमार की ओर था, जिसके गठबंधन से सरकार बनने जा रही है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: गुजरात में जन्मा, पाकिस्तान को हराया…कौन हैं USA के कप्तान मोनांक पटेल? जिन्होंने दुनिया को चौंकाया
मरते-मरते बचे थे नीतीश कुमार
आपको बता दें कि अमेरिकी खिलाड़ी नीतीश कुमार वो नाम है, जो मौत को छू कर टक से वापस आ चुका है। खिलाड़ी का बचपन में ही एक्सीडेंट हो गया था। यह घटना उस वक्त हुआ था, जब नीतीश सिर्फ 11 साल के थे। वकील की इंग्लैंड क्रिकेट दौरे के दौरान कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। इस दौरान नीतीश कुमार पीछे की सीट पर बैठे थे, वह भी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। नीतीश इस दौरान करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे थे, उनकी सर्जरी हुई, तब वह ठीक हो पाए थे। इस दौरान एक महीने के बाद उन्हें अपने पिता की मौत के बारे में पता चला।
अमेरिका के लिए खेल चुका है 23 टी20 मैच
अब खिलाड़ी ने अमेरिका के लिए ऐतिहासिक काम कर दिखाया है। नीतीश कुमार भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। उन्होंने यूएसए के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था। अमेरिका के लिए उन्होंने अभी तक कुल 23 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 518 रन निकले हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी नीतीश कुमार का कमाल देखने को मिला है। उन्होंने गेंदबाजी में भी 7 विकेट झटके हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines