Shahid Afridi Started New Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले पीसीबी ने अपनी टीम का कप्तान बदल दिया है। व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए पाकिस्तान के कप्तान एक बार फिर से बाबर आजम बन गए हैं। पीसीबी ने शाहीन अफरीदी से कप्तानी की जिम्मेदारी वापस ले ली और एक बार फिर से बाबर को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी शान मसूद ही करते रहेंगे। ऐसे में बाबर आजम के कप्तान बनते ही पाकिस्तान में फिर से गुटबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीनने और और बाबर आजम को कप्तानी सौंपने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में नया विवाद शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें;- CSK vs DC: धोनी ने क्यों नहीं दी जडेजा को स्ट्राइक, क्या माही के कारण हारी चेन्नई? सोशल मीडिया पर फैंस नाराज
‘पीसीबी का फैसला सरासर गलत’- शाहिद
बता दें कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के क्वालिफायर से पाकिस्तान के बुरी तरह बाहर होने के बाद बाबर आजम पर खूब दबाव बनाया जा रहा था। पाकिस्तान की इस स्थिति के लिए बाबर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। इस कारण से बाबर ने खुद ही दबाव में आकर कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को नया कप्तान चुना था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम की स्थिति बद से बदतर हो गई। पाकिस्तान की कंडीशन पहले से भी बुरी हो गई। जून महीने में टी20 विश्व कप का आगाज होने वाला है, इस कारण से पीसीबी ने एक बार फिर से बाबर को कप्तान बनाने का फैसला किया। लेकिन अब शाहिद अफरीदी ने बखेड़ा शुरू कर दिया है। शाहिद ने पीसीबी के इस फैसले को गलत बताया है।
ये भी पढ़ें:- CSK vs DC: मैच जीतने के बाद भी बुरी तरह फंसे ऋषभ पंत, लग गया 12 लाख रुपए का जुर्माना
शाहिद अफरीदी ने क्या कहा
मालूम हो कि शाहिद अफरीदी पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी के ससुर हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं चयन समिति में बैठे अनुभवी क्रिकेटरों के फैसले से काफी हैरान हूं। शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीनना सरासर गलत फैसला है, लेकिन अगर कप्तान बदलना ही था, तो बाबर आजम को कप्तान नहीं बनाकर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि अब पीसीबी ने फैसला कर ही लिया है, तो इस फैसले को मैं स्वीकार करता हूं और बाबर आजम को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। अफरीदी ने इस पोस्ट के जरिए साफ तौर पर यह इशारा कर दिया है कि पीसीबी को शाहीन से कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR Dream 11 Predictions: इन खिलाड़ियों को करे टीम में शामिल, हो सकता है तगड़ा मुनाफा
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
41 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines