Hardik Pandya and Natasa Stankovic Controversy: हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नतासा स्टेनकोविक के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते कई सप्ताह से यह खबर सुर्खियां बटोर रही है कि हार्दिक और नतासा के बीच तलाक हो सकता है। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब नतासा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हार्दिक का सरनेम हटा दिया। इसके बाद हार्दिक और नतासा कई दिनों तक सुर्खियों में रहे, हालांकि दोनों की ओर से इस विवाद पर कोई बयान नहीं आया। अब भारत और आयरलैंड के बीच मैच के बाद नतासा स्टेनकोविक ने बड़ा इशारा कर दिया है, जिसके आधार पर यह माना जा रहा है कि दोनों के बीच सचमुच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND की जीत पर शुरू हुआ पिच विवाद, विदेशी दिग्गज ने उठाए सवाल…तो बुमराह ने दिया करारा जवाब
नतासा ने हार्दिक को लेकर क्या इशारा दिया
हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 अच्छा नहीं बीता। हार्दिक को इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन हार्दिक ना ही तो बतौर कप्तान कुछ कमाल दिखा सके और ना ही बतौर खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन कर सके। पांड्या आईपीएल में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी पूरी तरह फ्लॉप रहे। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार जीत हुई है। इस जीत में हार्दिक पांड्या का भी योगदान रहा है। हार्दिक ने इस मैच में 3 विकेट झटके हैं। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में पांड्या ने बल्ले से अपना दम दिखाया था। इससे साफ है कि हार्दिक को जिस फॉर्म की आईपीएल में तलाश थी, विश्व कप शुरू होते ही, हार्दिक को वह फॉर्म मिल गया है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि आयरलैंड के खिलाफ अच्छा खेलने के बाद भी नतासा स्टेनकोविक ने हार्दिक को बधाई नहीं दी है।
ये भी पढ़ें:- जीत तो ठीक है…लेकिन रोहित का फैसला गलत साबित, अगले मैच में हो सकता है बड़ा बदलाव
अफवाह में जरूर है सच्चाई
इससे पहले जब हार्दिक और नतासा स्टेनकोविक के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, कई दफा ऐसा देखने को मिला था कि नतासा हार्दिक को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई देती थी। लेकिन अब हार्दिक जब लंबे समय के बाद फॉर्म में वापस लौटे हैं, तो नतासा ने उन्हें अच्छा खेलने के लिए बधाई नहीं दी है। इससे साफ है कि हार्दिक और नतासा के बीच सचमुच कुछ तो गड़बड़ है। दोनों के रिश्तों के बीच सचमुच दूरी बढ़ गई है। कई सप्ताह से सोशल मीडिया पर जो खबर फैल रही है, वह सिर्फ अफवाह नहीं है, उसमें कुछ तो सच्चाई जरूर है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines