IND vs UAE: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया ए ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 7 विकेट से हरा दिया है। इससे पहले यूएई ने टीम इंडिया को 108 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने इस स्कोर को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा पेश कर दिया है।
अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही
यूएई के 108 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 10.5 ओवर में ही इस स्कोर को हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक पारी खेली। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे अभिषेक ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 58 रन की पारी खेली।
इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में खो दिया था। प्रभसिमरन सिंह 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनके आउट होने के बाद अभिषेक ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान तिलक 18 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद अभिषेक भी आउट हो गए। इसके बाद नेहल और आयुष बडोनी ने टीम इंडिया को जीत दिला दी।
भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। यूएई की टीम 16.5 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई थी। टीम इंडिया के लिए रसिख दार सलाम ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा रमनदीप सिंह ने दो, अंशुल कंबोज, वैभव अरोड़ा और नेहल ने एक-एक विकेट लिया।
यूएई के लिए राहुल चोपड़ा ने शानदार फिफ्टी बनाई। उन्होंने 50 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इस मैच में यूएई के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines