Paul Coughlin Catch Video: क्रिकेट फैंस की निगाह इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर टिकी हुई है। इसी समय पर इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट का टूर्नामेंट हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की वजह से फैंस की नजर इस टूर्नामेंट पर नहीं जा रही है। हालांकि डरहम टीम की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज पॉल कफलिन ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया है। इस कैच को देख कर हर कोई हैरान रह गया है। इस कैच के वीडियो को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
खुद को बचाने के दौरान पकड़ी कैच
हाल में ही टी20 ब्लास्ट में डरहम और लंकाशायर के बीच मैच हुआ था। इस मैच में मैथ्यू हर्स्ट ने तेज गेंदबाज पॉल कफलिन की गेंद पर आगे निकल कर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की थी। उन्होंने बहुत जोर से इस शॉट को मारा था। इस दौरान खुद को बचाने के लिए कुछ सेकेंड्स का ही टाइम था। उन्होंने अपना सिर बचाने के लिए जैसे ही अपना हाथ आगे बढ़ाया, गेंद उनके हाथ में आ गई। कफलिन की इस कैच को देख कर सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली। कफलिन अगर इस कैच को ना पकड़ते तो उन्हें चोट भी लग सकती थी।
बेन स्टोक्स ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी इस कैच को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इस कैच के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ये कैसे हुआ? ये कोई मजाक नहीं है।’
डरहम ने हासिल की जीत
अगर इस मैच की बात करें तो डरहम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 218 बनाए थे। इस मैच में डरबन के लिए ग्राहम क्लार्क ने 87 और बेडिंगहम ने 78 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए लंकाशायर की टीम 20 ओवर्स में 216 रन ही बना सकी। डरहम के लिए कैलम पार्किंसन ने 3 और पॉल कफलिन ने 2 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में टीम इंडिया के मैच कंफर्म, ऑस्ट्रेलिया नहीं इस टीम से होगा खतरा
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, BCCI ने सिराज को लेकर भी दिया अपडेट
6 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
39 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
55 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines