T20 Blast 2025: इंग्लैंड में खेली जा रही टी20 ब्लास्ट में जोस बटलर का धमाका देखने को मिला है। आईपीएल 2025 में धमाल मचाने के बाद बटलर अब टी20 ब्लास्ट में गेंदबाजों की पिटाई कर रहे हैं। जोस बटलर टी20 ब्लास्ट में लंकाशायर की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं बीते दिन टी20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर और लंकाशायर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में जोस बटलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसके चलते लंकाशायर ने यॉर्कशायर को 21 रनों से हराया।
जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी
आईपीएल 2025 में जोस बटलर को गुजरात टाइटंस के लिए धमाल मचाते हुए देखा गया था। जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का तूफानी अंदाज अब टी20 ब्लास्ट 2025 में देखने को मिला है। जोस बटलर ने यॉर्कशायर के खिलाफ 46 गेंदों पर 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान बटलर ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान बटलर का स्ट्राइक रेट 167.39 का रहा।
153 रन पर सिमटी यॉर्कशायर
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते लंकाशायर ने 19.5 ओवर में 174 रन बनाए थे। जिसमें जोस बटलर के 77 रन शामिल रहे। इसके अलावा फिल सॉल्ट ने 29 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए थे। वहीं लंकाशायर के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे, वहीं 3 बल्लेबाजों का तो खाता भी नहीं खुला था। यॉर्कशायर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एम मिल्नेस, जे थॉम्पसन और जफर चौहान ने 2-2-2 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद यॉर्कशायर की टीम 19.1 ओवर में 153 रनों पर सिमट गई थी। यॉर्कशायर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल्लाह शफीक ने 34 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली थी। वहीं लंकाशायर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेम्स एंडरसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा ल्यूक वुड ने 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- 11 चौके और 11 छक्के, 47 गेंदों पर ठोका शतक, केवल बाउंड्री से इंग्लिश बल्लेबाज ने T20 ब्लास्ट में बनाए 110 रन
संबंधित खबरें
40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
28 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
39 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines