T20 Blast 2024: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर हमें कई अजीब घटनाएं होते हुए दिख जाती है। कई बार मैच के दौरान बिल्ली, कुत्ते, बंदर और सांप मैदान में आ जाते हैं। अब क्रिकेट के मैदान पर फैंस ने लोमड़ी भी देख ली है।
दरअसल, इंग्लैंड में इस समय वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट हो रहा है। टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान मैदान में लोमड़ी घुस आई। मैदान में लोमड़ी को देखकर खिलाड़ी हैरान रह गए और स्टैंड में मौजूद सभी फैंस का ध्यान उसी तरफ हो गया।
हैम्पशायर-सरे के मैच में हुई ये घटना
टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में ये घटना हैम्पशायर और सरे के मैच के दौरान हुई। हैम्पशायर की पारी के छठे ओवर में ग्राउंड पर अचानक से लोमड़ी घुस गई थी। इस वजह से कुछ देर के लिए मैच को भी रोकना पड़ा था। उस समय टोबी अल्बर्ट गेंदबाजी कर रहे थे और क्रिस जॉर्डन बल्लेबाजी कर रहे थे।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैच के दौरान लोमड़ी मैदान पर किस तरह से भाग रही है। इसके बाद लोमड़ी खुद ही मैदान से बाहर निकल जाती है। लोमड़ी को मैदान में देख कर दर्शकों के चेहरे पर स्माइल आ जाती है।
सैम कुरेन ने अकेले दम पर दिलाई टीम को जीत
इस मैच में सैम कुरेन ने धमाल मचा दिया। उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिला दी। सरे के लिए खेलते हुए सैम कुरेन ने सिर्फ 58 गेंद में नाबाद 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सरे की टीम ने एक समय 27 पर ही 3 विकेट खो दिए थे।
टीम के स्टार बल्लेबाज विल जैक्स (06), लौरी इवांस (08) और रोरी बर्न्स (07) जल्दी आउट हो गए थे। सैम कुरेन ने इसके बाद एक छोर को संभाले रखा और अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी। सरे ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। ये टी 20 में सैम कुरेन का पहला शतक था।
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: बेन डकेट ने रचा इतिहास, इंग्लैंड का कोई ओपनर नहीं कर पाया ये कारनामा
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का हाहाकार, 4.2 ओवर में ठोक डाले इतने रन, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
28 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
38 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
38 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
53 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines