IPL 2025: ऋषभ पंत नहीं इस खिलाड़ी ने लगाया अपनी फ्रेंचाइजी को चूना? 2 मैच के लिए वसूले 10.75 करोड़
IPL 2025: ऋषभ पंत नहीं इस खिलाड़ी ने लगाया अपनी फ्रेंचाइजी को चूना? 2 मैच के लिए वसूले 10.75 करोड़
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

IPL 2025: इस साल के आईपीएल में ऋषभ पंत खूब सुर्खियों में रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। इतने महंगे खिलाड़ी बनने के बाद उनसे बड़ी उम्मीदें थीं कि वह टीम को उसकी पहली आईपीएल ट्रॉफी दिला पाएंगे। पंत को कप्तान भी बनाया गया और उन्होंने पूरे 14 मैच खेले, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि, जब बात सबसे महंगे खिलाड़ी की होती है, तो सिर्फ कीमत नहीं, प्रदर्शन भी देखा जाता है। इसी नजरिए से देखें तो इस बार दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज टी नटराजन सबसे महंगे साबित हुए। टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने पूरे सीजन में सिर्फ दो ही मैच खेले।
नटराजन ने दो मैच खेले और एक भी विकेट नहीं ले पाए। यानी टीम ने उन्हें एक मैच के लिए करीब 5.37 करोड़ रुपये चुकाए। यह देखकर फैंस हैरान हैं कि इतनी कीमत पर खरीदे गए खिलाड़ी को पूरे टूर्नामेंट में क्यों नहीं खिलाया गया।
ऐसा माना जा रहा है कि नटराजन चोटिल थे, हालांकि इस पर टीम ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। वह पूरे समय टीम के साथ यात्रा करते और प्रैक्टिस करते नजर आए। आमतौर पर इतनी कीमत पर खरीदे गए खिलाड़ी को हर मैच में खिलाया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
टी नटराजन को 2 मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन उन्होंने केवल 1 ही मैच में गेंदबाजी की। उन्होंने इस दौरान केवल 3 ओवर यानी 18 गेंदें फेंकी। हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिली। सीजन में केवल 18 गेंदें फेंकने के लिए उन्हें 10.75 करोड़ रुपये मिल गए। हालांकि नटराजन ने आईपीएल 2024 में एसआरएच के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैच में 19 बल्लेबाजों को शिकार बनाया था। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट भी 9.06 का रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: