TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका की धांसू जीत से बदला पॉइंट्स टेबल, भारत समेत जिम्ब्बावे ने भी गाड़ा झंडा

T-20 World Cup 2026 Updated Points: टी-20 वर्ल्ड 2026 में अब तक 9 मैच खेले जा चुके हैं. 9 फरवरी को भी 3 मुकाबले खेले गए. टूर्नामेंट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका, जिम्ब्बावे और स्कॉटलैंड ने जीत हासिल की, जिसके बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अंक तालिका

T-20 World Cup 2026 Updated Points: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरुआत हुए 3 दिन हो गए हैं. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं. 9 फरवरी को इटली और स्कॉटलैंड के बीच पहला मुकाबला खेल गया था, जबकि ओमान और जिम्बाब्वे दूसरे मैच में आमने सामने थे. वहीं तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका का सामना कनाडा से हुआ था. स्कॉटलैंड ने इटली को हराया, जबकि जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराकर ग्रुप B में श्रीलंका को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया. इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने भी कनाडा को हराकर बड़ा उलटफेर किया. वह ग्रुप D में नंबर 1 पर पहुंच गई है.

भारत, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज टॉप पर

ग्रुप A में भारत 2 अंक के साथ टॉप पर बरकरार है, जबकि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान भी 2 अंक के साथ बनी हुई है. वहीं, ग्रुप B में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है. जिम्बाब्वे और श्रीलंका के पास 2-2 अंक हैं, लेकिन रन रेट की वजह से जिम्बाब्वे ने पहला स्थान हासिल कर लिया है. इसके अलावा ग्रुप C में वेस्टइंडीज पहले स्थान पर तो स्कॉटलैंड भी 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है.

---विज्ञापन---

ऐसा है अंक तालिका का हाल

ग्रुप A

---विज्ञापन---

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1भारत1102+1.450
2पाकिस्तान1102+0.240
3नेदरलैंड्स1010-0.240
4यूएसए1010-1.450
5नामीबिया-----

ग्रुप B

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1ज़िम्बाब्वे1102+2.702
2श्रीलंका1102+1.000
3आयरलैंड1010-1.000
4ओमान1010-2.702
5ऑस्ट्रेलिया-----

ग्रुप C

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1वेस्ट इंडीज1102+1.750
2स्कॉटलैंड2112+0.950
3इंग्लैंड1102+0.200
4नेपाल1010-0.200
5इटली1010-3.650

ग्रुप D

रैंकटीममैचजीतहारअंक
1दक्षिण अफ्रीका1102
2न्यूजीलैंड1102
3अफगानिस्तान1010
4कनाडा1010


Topics:

---विज्ञापन---