World Cup 2024: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारत, जानिए कब-कहां और कैसे फ्री में देखें मुकाबला

T-20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल का सफर तय करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ेगी। मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

Womens T20 World cup 2024

Indian Women vs Australia Women: भारतीय महिला टीम यूएई में आयोजित हो रहे टी-20 विश्व कप 2024 में भाग ले रही है। टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेल रही है। विश्व कप के अभियान में भारत को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद भारत ने शानदार वापसी की और पाकिस्तान-श्रीलंका को हरा कर अपनी उम्मीदों को सेमीफाइनल के लिए जिंदा रखा। ग्रुप A में 13 अक्टूबर को आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जंग होगी। ऐसे में आइए जानते है कि इस मैच को आप कब-कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला

ग्रुप A में इस वक्त सबसे मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया है। उसने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और 6 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि भारत 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत के लिए ये मुकाबला केवल जीतना ही काफी नहीं होगा बल्कि उसे बड़े मार्जिन और अच्छे रन रेट से मुकाबला जीतना होगा। क्योंकि न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। ऐसे में भारत के लिए ये मुकाबला काफी अहम है।

विज्ञापन

विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप मैच कब होगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला रविवार 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम में 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा।

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी। आप हॉटस्टार पर फ्री में मुकाबला देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ