Abhishek Sharma: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को मेघालय के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंजाब की कप्तानी कर रहे अभिषेक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में सिर्फ 28 गेंदों में शतक बनाकर भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज टी-20 शतक बनाया। उनकी 11 छक्कों वाली इस विस्फोटक पारी की बदौलत पंजाब ने 10वें ओवर में ही 143 रनों का टारगेट हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: भारत की जमीन पर बना टी-20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हार्दिक-क्रुणाल की टीम ने रचा इतिहास
उर्विल पटेल के नाम है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इस प्रदर्शन ने टूर्नामेंट में उनके औसत को भी एकदम से बढ़ा दिया है। उन्होंने गुरुवार को मैच से पहले छह पारियों में 149 रन बनाए थे। इसमें से वो सिर्फ एक बार ही पचास या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब रहे थे। बता दें कि गुजरात के उर्विल पटेल ने इस टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों पर शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया था, जो भारत की ओर से टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक था।
उन्होंने यहां विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ा था। उन्होंने 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक बनाया था। बता दें कि टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक बनाया था।
अभिषेक ने सूर्यकुमार को छोड़ा पीछे
यह अभिषेक का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चौथा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा टी-20 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना लिया। उन्होंने 29 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा टी-20 छक्के लगाने के मामले में टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार ने 2022 में 41 पारियों में 85 छक्के लगाए थे और अभिषेक ने इस साल सिर्फ 38 पारियों में 86 छक्के लगाकर यह उपलब्धि अपने नाम की है।
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़कर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines