Dan Christian BBL: ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेली जा रही बिग बैश लीग में एक अनोखी घटना घटी। 41 साल की उम्र में टीम के असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया गया। मैदान पर उतरने के साथ ही 41 वर्षीय कोच ने बल्ले से गदर मचा डाला। आठवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे टीम के असिस्टेंट कोच ने महज 15 गेंदों पर 23 रन ठोक डाले, जिसमें 92 मीटर का लंबा सिक्स भी शामिल रहा। बल्ले से तो जौहर दिखाए ही, इसके साथ ही गेंद से भी कोच साहब ने एक विकेट निकाल दिया। कोच से फिर प्लेयर बनकर यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि डेन क्रिस्टियन हैं। क्रिस्टियन ने बल्ले और गेंद से धमाल सिडनी थंडर्स की जर्सी पहनकर मचाया।
असिस्टेंट कोच प्लेइंग 11 में शामिल
दरअसल, डेन क्रिस्टियन दो साल पहले ही संन्यास ले चुके हैं और वह सिडनी थंडर्स की टीम में असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सिडनी टीम के पांच खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ क्रिस्टियन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ खेले गए मैच में कैच लेने के प्रयास में डेनियल सैम और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बीच में जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसके चलते दोनों प्लेयर्स बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। वहीं, जैसन सांघा, निकल मेडिनसन और तनवीर सांघा पहले से ही चोटिल हैं। इसी वजह से क्रिस्टियन को अंतिम ग्यारह में शामिल करना सिडनी टीम की मजबूरी हो गई।
बल्ले-गेंद से दिया अहम योगदान
दो साल बाद मैदान पर उतरे क्रिस्टियन ने बल्ले से बढ़िया प्रदर्शन किया। अंतिम ओवरों में क्रिस्टियन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर 23 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान क्रिस्टियन ने 2 गगनचुंबी छक्के जमाए, जिसके दम पर सिडनी थंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। बल्ले के बाद क्रिस्टियन गेंद से भी काफी किफायती रहे और उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए एक विकेट झटका। हालांकि, ब्रिस्बेन हीट ने 174 रन के लक्ष्य को सिर्फ 5 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
आयुष बडोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
2 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
37 mins agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अर्शदीप ने टिम सीफर्ट को भेजा पवेलियन
1 hr agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
2 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
3 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
13 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
14 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines