आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुलेगा। माना जा रहा है कि ऑक्शन में कई नए चेहरों पर भी फ्रेंचाइजियां बोली लगाएंगी। आगामी मेगा ऑक्शन में सभी टीमें बदलाव के मूड से भी उतरने वाली हैं। ऐसे में यूपी के गाजियाबाद के एक लड़के पर भी आईपीएल 2025 के लिए बोली लग सकती है। इस खिलाड़ी के पीछे कई फ्रेंचाइजियां हाथ धोकर पीछे पड़ेंगी। इस खिलाड़ी ने यूपी टी-20 लीग में भौकाल काटा है।
आईपीएल ऑक्शन में लगेगी करोड़ों की बोली
यूपी टी-20 लीग में वैसे तो कई खिलाड़ी उभर कर सामने आए। लेकिन इन खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा प्रभावित गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा ने किया है। 19 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा को बाखूबी दिखाते हुए कमाल किया है। वो अब तक यूपी टी-20 लीग 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 ऑक्शन में चिकारा पर करोड़ों रुपये की बोली लग सकती है। उनके शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल टीम मैनेजमेंट की नजरों को जरूर अपनी ओर खींचा होगा।
ऐसा रहा है प्रदर्शन
गाजियाबाद के रहने वाले स्वास्तिक चिकारा यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेविरिक्स की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैच में 61.57 की शानदार औसत के साथ 431 रनों को अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने 191.56 के स्ट्राइक रेट के साथ रन कूटा है। उन्होंने अब तक 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी ठोका है। 7 सितंबर को खेले गए मुकाबले में चिकारा ने गोरखपुर के खिलाफ तूफानी पारी का परिचय पेश किया था। उन्होंने 68 गेंदों में 114 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
अब तक खेले गए मुकाबले में स्वास्तिक चिकारा विरोधी टीम के होश उड़ाते हुए दिखे हैं। लगभग हर टीम के खिलाफ उन्होंने तेज गति के साथ रन बनाए हैं। इस लिहाज से उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में करोड़ों की रकम मिल सकती है। अब तक उनके खेल से यही समझ आया कि आईपीएल में चिकारा जिस टीम के लिए भी खेलेंगे वह कमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जय शाह के ICC अध्यक्ष बनने पर मोहसिन नकवी ने तोड़ी पहली बार चुप्पी, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines