Suzie Bates: महिला विश्व कप 2025 में 6 अक्टूबर को सातवां मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड की खिलाड़ी सूजी बेट्स ने इतिहास रच दिया. वह दुनिया में बड़ा कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले ये कारनामा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था. लेकिन अब वह इस लिस्ट में पहली इकलौती खिलाड़ी बन गई हैं. सूजी बिना एक भी टेस्ट मैच खेले 350 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.
सूजी बेट्स ने बनाया World Record
सूजी बेट्स बिना एक भी टेस्ट मैच खेले 350 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले ये कारनामा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने अब तक बिना एक भी टेस्ट मैच खेले 308 इंटरनेशनल खेले हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 300 भी 300 इंटरनेशनल खेले हैं.
बिना खाता खोले लौटीं पवेलियन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले को सूजी बेट्स यादगार नहीं बना सकी. वह गोल्डन डक का शिकार हो गईं. उन्होंने पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. उनके आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दबाव में है.
ऐसा रहा है करियर
38 साल की सूजी बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 172 वनडे मैच में 39.57 की औसत के साथ 5896 रन बनाए हैं. उन्होंने 13 शतक के अलावा 37 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वहीं 177 टी-20 मैच में उन्होंने 29.11 की औसत के साथ 4716 रन बनाए हैं. उन्होंने टी-20 में 1 शतक के अलावा 28 अर्धशतक अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें:-रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की असली वजह आई सामने! रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
सूजी बेट्स , जॉर्जिया प्लिमर , अमेलिया केर , सोफी डिवाइन (कप्तान) , ब्रुक हॉलिडे , मैडी ग्रीन , इसाबेला गेज (विकेटकीपर) , जेस केर , ली ताहुहू , ईडन कार्सन , ब्री इलिंग.
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
22 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines