IPL 2025 - 2025-05-30T175113.165

लंदन में हुई सर्जरी, बैसाखी का लेना पड़ा सहारा, RCB में शामिल होते ही इस खिलाड़ी ने मचाई धूम

IPL 2025: पंजाब किंग्स को आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी की ओर से एक फिरकी गेंदबाज ने धमाल मचाया है।

Suyash Sharma: आईपीएल 2025 में आरसीबी का प्रदर्शन पूरी दुनिया ने देखा। 18 साल से आईपीएल ट्रॉफी का सूखा झेल रही आरसीबी ने क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को एकतरफा हराया और इतिहास रच दिया। आरसीबी चौथी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई। क्वालीफायर 1 में आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पंजाब को 3 बड़े झटके दिए। सुयश शर्मा ने अपनी 3 ओवर के स्पेल में 17 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को शिकार बनाया, जिसमें नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोयनिस और मुशीर खान का विकेट शामिल था। आईपीएल 2025 से पहले सुयश ने हर्निया की सर्जरी करवाई थी। इस दौरान वह बैसाखी के सहारे भी चलते हुए दिखे थे। हालांकि अब सुयश ने क्रिकेट में दमदार वापसी कर आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ