Suryansh Shedge: मुंबई के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है. शेडगे ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. 23 साल के शेडगे ने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इंग्लैंड-जिम्बाब्वे सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे.
शेडगे ने भारत के लिए तीन टी20I मैच खेले हैं और हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे हैं. उन्होंने पुडुचेरी में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज में बल्ले और गेंद से प्रभावित किया. उन्होंने सीरीज के पहले मैच में 4 विकेट चटकाए, जबकि आखिरी मैच में शानदार 66 रनों की पारी खेली. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं.
सूर्यांश शेडगे का वनडे टीम सिलेक्शन हुआ पक्का?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए सूर्यांश शेडगे के वनडे टीम में चुने जाने की संभावना है. शेडगे को वनडे टीम में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है. सूत्र ने कहा, ‘’वनडे टीम में शेडगे के चुने जाने की प्रबल संभावना है, क्योंकि टेस्ट सीरीज में चौथे तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर नीतिश कुमार रेड्डी की अहम भूमिका होगी. रेड्डी सभी वनडे नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी करनी है.”
बता दें कि, शेडगे को चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. उन्होंने तीन मैचों में बल्ले से कुल 79 रन बनाए और गेंदबाजी में 5 विकेट हासिल किए. हार्दिक और नीतिश रेड्डी के फिटनेस समस्याओं को देखते हुए उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले बैकअप के तौर पर तैयार किया जा रहा है.
गौरतलब है कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 खेलेगी, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. इसके बाद 4 नवंबर से भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला आकलैंड में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
सूर्यांश शेडगे का क्रिकेट करियर
29 जनवरी 2003 को मुंबई में जन्मे सूर्यांश शेडगे एक बॉलिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी करते हैं. वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधत्व करते हैं. उन्होंने मुंबई के लिए अब तक कुल 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 439 रन बनाने के साथ एक विकेट हासिल किया है. इसके अलावा, शेडगे ने 18 लिस्ट ए और 33 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 337 और 364 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में 16 और 13 विकेट अपने नाम किए हैं.
वहीं, शेडगे आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. वह पंजाब के लिए आईपीएल के दो सीजन खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 12 मैचों में 165 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके शेडगे अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को साबित करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को लेकर चेतेश्वर पुजारा का बड़ा दावा, बोले- क्रिस गेल की तरह लंबे समय तक याद रखा जाएगा नाम’
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
49 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
49 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines