IND vs UAE: भारत और यूएई के बीच एशिया कप में 10 सितंबर को मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और यूएई को चारों खाने चित कर दिया। यूएई ने 54 रनों पर ही 7 विकेट खो दिए थे। 13वें ओवर के दौरान एक घटना घटी और यूएई के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी आउट होने के बाद भी नॉट आउट करार दिए गए, क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने उनके प्रति बड़ा दिल दिखाया। क्या है मामला आइए जानते हैं।
12.3 ओवर में हुआ बड़ा मामला
12.3 ओवर में शिवम दुबे की गेंद पर यूएई के खिलाड़ी जुनैद सिद्दीकी शॉट मारने का प्रयास करते हैं। इस दौरान गेंद फेंकने से पहले दुबे की तौलिया गिर जाती है। वहीं जुनैद दुबे द्वारा फेंकी गई गेंद को बीट कर जाते हैं और बाद में उनकी तौलिया गिरने का इशारा करते हैं और जुनैद इस दौरान क्रीज छोड़कर बाहर हो जाते हैं। ऐसे में विकटकीपर संजू सैमसन गेंद को स्टंप आउट कर देते हैं। अंपायर भी अपना फैसला आउट के रूप में सुनाते हैं। लेकिन बाद में सूर्या अपनी अपील को वापस ले लेते हैं और फिर जुनैद नॉट आउट हो जाते हैं। हालांकि, अगली ही गेंद पर सिद्दीकी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो जाते हैं।
13.1 ओवर में सिमटी यूएई की पारी
यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम ने 13.1 ओवर में 57 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे आलीशान शराफू ने 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। जबकि मुहम्मद वसीम ने 22 गेंदों में 19 रन बनाए। इसके बाद यूएई की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। यूएई की टीम ने 47 रन पर केवल 2 विकेट गंवाए थे। इसके बाद अगले 10 रन बनाने में यूएई ने अपने 8 विकेट गंवा दिए।
कुलदीप यादव चमके
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने लिए। उन्होंने 2.1 ओवर में 7 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा शिवम दुबे ने 2 ओवर में 3 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: IND vs UAE: संजू सैमसन-कुलदीप यादव को मौका, अर्शदीप हुए बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
31 mins agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines