Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। पहले दो टी-20 में फ्लॉप रहने के बाद तीसरे मैच में भी सूर्या का बल्ला खामोश रहा। सूर्यकुमार ने आगाज को धमाकेदार अंदाज में किया, लेकिन वह इस इनिंग को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। 7 गेंदों पर 14 रन बनाने के बाद सूर्या चलते बने। इस सीरीज में खेले तीन मैचों में सूर्यकुमार के बल्ले से अब तक सिर्फ 26 रन निकले हैं। पहले मैच में भारतीय टीम के कप्तान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, तो दूसरे मुकाबले में स्काई ने 7 रन बनाए थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से सूर्या का बल्ला रूठ सा गया है।
सूर्या का फ्लॉप शो जारी
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन सिर्फ 5 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 रन बनाकर चलते बने। 19 के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्या टीम की पारी को संभालने के इरादे से मैदान पर उतरे। सूर्या ने आगाज भी अच्छा किया और एक चौका और एक छक्का जमाया। हालांकि, मार्क वुड के खिलाफ एक और बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सूर्यकुमार गेंद को हवा में खेल बैठे और फिल सॉल्ट ने कैच को पकड़ने में कोई गलती नहीं की।
कप्तान का हाल बेहाल
सूर्यकुमार यादव के बल्ले से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से रन नहीं निकल रहे हैं। पिछली 10 टी-20 पारियों की बात करें, तो सूर्या ने सिर्फ एक अर्धशतक जमाया है। इस दौरान उनके बल्ले से महज 172 रन निकले हैं। लास्ट पांच इनिंग्स में तो भारतीय टी-20 कप्तान सिर्फ 31 रन ही बटोर सके हैं। सूर्यकुमार की खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। भले ही टीम इंडिया को शुरुआती दो मैचों में आसान जीत मिली हो, लेकिन सूर्या का फॉर्म में लौटना भारतीय टीम के लिहाज से काफी अहम है। सूर्या के अलावा संजू सैमसन का भी इस सीरीज में फ्लॉप शो जारी है। तीन मैचों में संजू कुल मिलाकर सिर्फ 34 रन ही बना सके हैं।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
36 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines