IND vs SL: एशिया कप 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 का आखिरी मुकाबला खेला गया था. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के तहत आया. भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत हासिल कर ली. अब भारत का मुकाबला फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 28 सितंबर को होगा. श्रीलंका से मिली जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि वह फाइनल से एक दिन पहले क्या करने वाले हैं.
श्रीलंका से जीत के बाद सूर्या का बड़ा बयान
श्रीलंका से जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह एक फाइनल जैसा लग रहा था, लड़कों ने पहले हाफ के बाद दूसरी पारी में काफी जज्बा दिखाया. मैंने लड़कों से कहा कि अच्छी ऊर्जा रखो और देखते हैं कि आखिर में हम कहां पहुंचते हैं. बल्लेबाजी से ऐसी शुरुआत, और संजू और तिलक जैसे किसी खिलाड़ी का उस लय में आना, यह देखना अच्छा था. और संजू जैसे खिलाड़ी, जो ओपनिंग नहीं कर रहे हैं, और यह जिम्मेदारी उठा रहे हैं, और तिलक का भी आत्मविश्वास देखना अच्छा था.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी
उन्होंने आगे कहा कि आज कुछ लड़कों को बहुत ज्यादा ऐंठन हुई थी, कल हम रिकवरी डे मनाएंगे और उसी तरह प्रदर्शन करेंगे जैसे आज किया था. सभी को वह मिला जो वे चाहते थे (ग्रुप स्टेज से) और हम फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हैं. सूर्या फाइनल से पहले रिकवरी डे मनाएंगे और फाइनल के लिए खुद को तैयार करेंगे.
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN मैच में पाकिस्तान से हुआ था बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ वीडियो
ऐसा था मैच का हाल
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 29 रन और संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया. सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 2 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने पहली ही गेंद पर 3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अब तक एशिया कप 2025 में खेले गए 6 मैच में भारत अजेय रही है.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines