Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेने के बाद अब अपनी घरेलू टीम मुंबई से भाग ले रहे हैं। 8 फरवरी से कोलकाता में रणजी ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मैच मुंबई और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है। उम्मीद थी कि भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वे निराशाजनक पारी खेलकर क्लीन बोल्ड हो गए। सूर्या अपनी आखिरी 10 पारियों में फ्लॉप हो गए हैं। ऐसे में आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ चुकी है।
सूर्या का फ्लॉप शो
मुंबई बनाम हरियाणा मैच में सूर्यकुमार यादव अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की झलक नहीं दिखा सके। वह 5 गेंदों में 9 रन बनाकर युवा गेंदबाज सुमित कुमार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, सूर्या के लिए ये कोई नई बात नहीं है। क्योंकि हाल ही में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में सूर्या का बल्ला नहीं चला। वह एक भी अच्छी पारी नहीं खेल सके। अब उनका फ्लॉप शो रणजी ट्रॉफी में भी दिख रहा है। उनकी खराब फॉर्म अब चिंता का विषय बन चुकी है। क्योंकि, स्टार खिलाड़ी अपनी आखिरी 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाया है। ऐसे में आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को सूर्या की हालिया फॉर्म चिंता में डाल सकती है।
10 पारियों में सूर्या का हाल बेहाल
सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में सूर्या की बात करें तो उन्होंने 2,0,14,12 और 0 रन बनाए थे। वहीं इस सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में उनके बल्ले से आखिरी 4 पारियों में 0,0, 18, और 20 रन निकले थे। वहीं अब हरियाणा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी उनके बल्ले से महज 9 रन निकले। इस तरह विस्फोटक बल्लेबाज आखिरी 10 पारियों में बुरी तरह फ्लॉप रहा।
हरियाणा मजबूत स्थिति में
मुंबई और हरियाणा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही है। 28 ओवर में मुंबई की हालत खस्ता है। क्योंकि टीम के 6 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। खबर लिखे जाने तक मुंबई 28 ओवर में 101/6 रन ही बना चुकी है। सूर्या के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे भी फ्लॉप हो गए हैं। दुबे के बल्ले से 28 रन तो रहाणे के बल्ले से महज 31 रन ही निकले। वहीं हरियाणा की ओर से अंशुल कंबोज ने 3 विकेट और सुमित कुमार ने 2 विकेट झटक कर मुंबई की कमर तोड़ दी है।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए कौन करेगा ओपन? युवा खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
59 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines