Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी, जहां उसका सामना यूएई से होगा। भारतीय टीम एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। मेन इन ब्लू ने एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। अब टीम इंडिया की निगाहें अपने खिताब को बचाने पर टिकी हुई हैं। टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है। टी-20 का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी फिट हो गया है।
एशिया कप 2025 के लिए फिट हुआ स्टार खिलाड़ी
हम यहां बात भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की कर रहे हैं। जिन्होंने कुछ महीने पहले इंग्लैंड में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी। सूर्या अब इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं। वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस भी कर रहे हैं। सूर्या एशिया कप 2025 से पहले फिट हो गए हैं। ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। सूर्या फिलहाल भारत के टी-20 कप्तान हैं। टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है।
टी-20 के सबसे शानदार खिलाड़ी
भारत के लिए टी-20 प्रारूप में सूर्यकुमार यादव सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। सूर्या भारत के लिए टी-20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 83 टी-20 इंटनेशनल मैच में 38.20 की औसत के साथ 2598 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि उन्होंने 4 शतक भी जड़े हैं।
एशिया कप 2025 के लिए भारत का शेड्यूल
| तारीख | दिन | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|
| 10 सितंबर | बुधवार | भारत बनाम यूएई | दुबई |
| 14 सितंबर | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | दुबई |
| 19 सितंबर | शुक्रवार | भारत बनाम ओमान | अबू धाबी |
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines