Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने 28 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेला और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी अपनी गेंदबाजी का रंग जमाया. फाइनल के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने अपनी मैच फीस इंडियन आर्मी और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों की मदद के लिए दान कर दी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा किया.
सूर्या ने किया बड़ा ऐलान
सूर्यकुमार यादव की अगवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने कुल 7 मैच खेले और सभी मुकाबले अपने नाम किए. वहीं फाइनल में पाकिस्तान को चारों खाने चित करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मैंने इस टूर्नामेंट से अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है. आप हमेशा मेरे विचारों में रहेंगे. सूर्यकुमार यादव ने इसके अलावा “जय हिंद” और भारतीय ध्वज की इमोजी भी साझा की. अब सूर्या के इस फैसले के बाद उनकी तारीफ पूरे देश में हो रही है.
पहला मैच भी किया था डेडिकेट
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपना पहला मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला था. इस मैच में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी. मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन का हिस्सा बने सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को इंडियन आर्मी और पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ितों को डेडिकेट किया था. अब फाइनल के बाद भी सूर्या ने इंडियन आर्मी को लेकर बड़ा फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: जीत के बाद टीम इंडिया ने ट्रॉफी और मेडल लेने से किया इनकार, खड़ा हुआ एक नया विवाद
भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के मनाया जश्न
टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही एशिया कप जीतने का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Operation Sindoor के बाद अब टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘तिलक’, दुबई में चमका वर्मा जी का लड़का
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines